मानसून की दस्तक से पानी-पानी हुई मायानगरी, अलगे तीन दिन बारिश का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह शुरू हुई बारिश से मायानगरी मुंबई और उसके उपनगरों में में जलभराव होने लगा। हालांकि लोकल ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है जबकि बेस्ट की कुछ बसों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। वहीं कुछ निचले इलाकों …

मुंबई। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह शुरू हुई बारिश से मायानगरी मुंबई और उसके उपनगरों में में जलभराव होने लगा। हालांकि लोकल ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है जबकि बेस्ट की कुछ बसों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। वहीं कुछ निचले इलाकों में जलभराव होने से आम जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है। अगले तीन दिन तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई कार्यालय के प्रमुख डॉ. कहा कि मानसून आज मुंबई में आ गया है। मानसून के सामान्य आगमन की तारीख हर साल 10 जून है। जबकि इस बार यह औसत आगमन की तारीख से पहले आ गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कहा कि अरब सागर में दोपहर के आसपास चार मीटर से अधिक की ऊंची लहरें उठने की संभावना है। शहर के कई हिस्सों और उपनगरों में सुबह बादल गरजने के साथ ही भारी बारिश हुई।

IMD के अनुसार दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाली कोलाबा वेधशाला में पिछले 24 घंटों में 77.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि सांताक्रूज वेधशाला (उपनगरों) में 59.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। BMC के मुताबिक, शहर, पूर्वी उपगनरों और पश्चिमी उपनगरों में बुधवार को सुबह आठ बजे तक 24 घंटों की अवधि में क्रमश: 48.49 मिमी., 66.99 मिमी और 48.99 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर 4.16 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। आईएमडी ने मुंबई तथा उपनगरों में मध्यम बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘मुंबई में बारिश हो रही है लेकिन ट्रेनें चल रही हैं।’’ IMD ने शनिवार को महाराष्ट्र में दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने की पुष्टि की थी। मानसून तटीय रत्नागिरी जिले के हरनाई में पहुंचा था लेकिन अनुकूल परिस्थितियां होने के बावजूद मानसून धीमी गति से बढ़ता दिखाई दे रहा है।

संबंधित समाचार