बाराबंकी: घोड़ी चढ़ने से पहले नहाने गया दूल्हा फिर हुआ कुछ ऐसा… दुल्हन बोली- मेरी तकदीर फूटी है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। त्रिलोकपुर के मसौली थाना के नहामऊ तकिया में बड़ा हादसा हो गया। शादी की तैयारियों के बीच दूल्हे की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं, दूल्हे की मौत से दुल्हन सदमे में है। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर परिजनों …

त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। त्रिलोकपुर के मसौली थाना के नहामऊ तकिया में बड़ा हादसा हो गया। शादी की तैयारियों के बीच दूल्हे की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं, दूल्हे की मौत से दुल्हन सदमे में है। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

मेराज का फाइल फोटो

मसौली थाना के नहा मऊ तकिया निवासी तफज्जुल साई के बेटे मो. मेराज (22) की शादी सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना के त्रिपुरा गांव निवासी मो. हासिम की बहन जाहिदा (18) से तय हुई थी। बुधवार सुबह 11 बजे मेराज अपने घर के पास बनी मस्जिद के गुसुलखाने में नहाने गया था। वहां हैंडपंप के पास टिल्लू-मोटर लगी है।

बताया जा रहा है कि चोरी की बिजली से टिल्लू-मोटर चलाया जाता है। नहाते वक्त वह केबिल से मोटर का तार फंसाने लगा। इसी बीच मेराज करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मेराज की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। दूल्हे का पिता महफूज बदहवास होकर गिर गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

रोने लगी दुल्हन जाहिदा
मो. हासिम की देखरेख में शादी समारोह होना था। दुल्हन जाहिदा तीन बहनों में सबसे छोटी है। अपने होने वाले शौहर की मौत की खबर जब दुल्हन जाहिदा को मिली तो वह अवाक रह गयी। कुछ संभलने के बाद हाथों की लाल चूड़ियों को अपने माथे से टकराकर तोड़ डाली। फुट-फुट कर रोते हुए कहती रही कि मेरी तकदीर फूटी है। परिजनों के मुताबिक दुल्हन की के माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म