विश्व में कोरोना संक्रमित की संख्या 18.24 करोड़, 39.29 लाख लोगों की गई जान
वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18.14 हो गई है तथा मृतकों की संख्या 39.29 लाख हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की …
वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18.14 हो गई है तथा मृतकों की संख्या 39.29 लाख हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 करोड़ 14 लाख 29 हजार 324 हो गयी है जबकि 39 लाख 29 हजार 761 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 3.36 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.04 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,566 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ तीन लाख 16 हजार 897 हो गया है। इस दौरान 56 हजार 994 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 93 लाख 66 हजार 601 हो गयी है।
सक्रिय मामले 20,335 कम होकर पांच लाख 52 हजार 659 रह गये हैं। इसी अवधि में 907 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 97 हजार 637 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.82 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.87 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 हो गयी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है।
देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.84 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.14 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
तुर्की में कोरोना से प्रभावित संख्या 54.14 लाख से अधिक हो गयी है और 49,634 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54.08 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.31 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस फिर से तेजी से पांव पसार रहा है यहां प्रभावितों की कुल संख्या 47.71 लाख से अधिक हो गयी है और 1.28 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इस बीच इटली को पीछे छोड़ते हुए संक्रमण के मामले में अर्जेंटीना आगे निकल चुका है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44.23 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 93,142 तक पहुंच गयी है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.58 लाख से अधिक हो गयी है और 1,27,500 लाख से अधिक मरीजों की जान जा चुकी है।
