अफगानिस्तान में Ghorian District Police Headquarters के पास कार में विस्फोट, आठ पुलिस अधिकारी और एक जवान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में एक कार बम विस्फोट में आठ पुलिस अधिकारियों और एक जवान की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि घौरियां जिला पुलिस मुख्यालय के पास बुधवार रात कार बम विस्फोट हुआ। अफगानिस्तान से विदेशी सैनिकों का स्वदेश जाना शुरू हो गया है। सैनिकों के वापस …

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में एक कार बम विस्फोट में आठ पुलिस अधिकारियों और एक जवान की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि घौरियां जिला पुलिस मुख्यालय के पास बुधवार रात कार बम विस्फोट हुआ।

अफगानिस्तान से विदेशी सैनिकों का स्वदेश जाना शुरू हो गया है। सैनिकों के वापस लौटने पर अफगानिस्तान में हिंसक घटनाएं बढ़ने लगी हैं। तालिबान ने हाल ही में आक्रामक रुख अख्तियार किया है और उत्तरी अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्रों में अपना कब्जा करना शुरू कर दिया है।

हमलों में सबसे ज्यादा हताहत हुए

  • यूनाइटेड नेशंस असिस्टेंस मिशन इन अफगानिस्तान (UNAMA) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अफगानिस्तान में हमलों में 3498 आम लोगों की मौत हुई थी। 7920 लोग घायल हुए। यानी 11418 लोग हताहत हुए। पिछले आठ सालों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा था। 2015 की तुलना में इसमें 2% का इजाफा हुआ था।
  • UNAMA की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल मार्च तक अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक और आतंकी हमलों में 715 लोगों की मौत हुई थी। 1466 लोग घायल हुए थे।

संबंधित समाचार