आगरा: डिप्टी सीएम ने श्री पारस अस्पताल की जांच को लेकर दिया यह चौंकाने वाला बयान
आगर। आगरा स्थित श्री पारस अस्पताल प्रकरण पर सूबे के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। जांच प्रकरण को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्म ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा अभी सतही जांच रिपोर्ट जारी की गई है। पूरी जांच अभी बाकी है। इसका साथ ही उन्होंने कहा अस्पताल का लाइसेंस …
आगर। आगरा स्थित श्री पारस अस्पताल प्रकरण पर सूबे के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। जांच प्रकरण को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्म ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा अभी सतही जांच रिपोर्ट जारी की गई है। पूरी जांच अभी बाकी है। इसका साथ ही उन्होंने कहा अस्पताल का लाइसेंस निलंबित हो चुका है और एफआईआर भी दर्ज की गई है। आगे भी कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएंगी। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि जांच कब तक पूरी होगी तो उन्होंने कहा इसका जवाब जिलाधिकारी देंगे।
साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि मनमानी ढंग से वसूली करने वाले कोविड अस्पतालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ज्ञात हो कि विगत 18 जून को प्रशासन ने अस्पताल संचालक को क्लीन चिट दे दी। जिसके बाद जांच पर उंगली उठने लगी थी। शुक्रवार को सर्किट हाउस में उप-मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच अभी खत्म नहीं होने और पूरी जांच होने के बाद कार्रवाई की बात कही।
वहीं पुलवामा के शहीद कौशल किशोर के परिवार के धरने पर बैठने के मामले में उन्होंने कहा कि सरकार जितना हो सकता था उतनी सहायता राशि दे चुकी है। जिलाधिकारी को शहीद के नाम पर द्वार बनवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा अगर परिवार हमसे शहीद प्रतिमा का अनावरण कराना चाहता है तो हमें आमंत्रित करे।
