6 जुलाई है बेहद खास, International Kissing Day है आज, जानिए रोचक तथ्य और इसका इतिहास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आमतौर पर लोग वैलेंटाइन वीक में पड़ने वाली 13 फरवरी को किस डे के तौर पर मनाते हैं लेकिन अगर बात करें इंटरनेशनल किसिंग डे की तो यह 6 जुलाई को मनाया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से यह दिन धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। लोग इस दिन को खुलकर सेलिब्रेट …

आमतौर पर लोग वैलेंटाइन वीक में पड़ने वाली 13 फरवरी को किस डे के तौर पर मनाते हैं लेकिन अगर बात करें इंटरनेशनल किसिंग डे की तो यह 6 जुलाई को मनाया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से यह दिन धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। लोग इस दिन को खुलकर सेलिब्रेट करने की योजना पहले से ही निर्धारित कर लेते हैं।

अंतरराष्ट्रीय चुंबन दिवस मनाने के पीछे एक कारण यह भी माना जाता है कि इससे हेल्दी तरीकों से किसिंग करने को बढ़ावा मिले। आमतौर पर लोग किस करते समय असहज महसूस करते हैं ऐसे में इस दिन को सेलिब्रेट कर आप अपने जज्बात अपने प्रियजनों के समक्ष जाहिर भी कर सकते हैं।

…तो ऐसे पड़ी इंटरनेशनल किसिंग डे मनाने की परंपरा
अगर बात करें इंटरनेशनल किसिंग डे मनाने की परंपरा की तो यह सिर्फ शारीरिक आकर्षण के बारे में नहीं है, बल्कि मानवीय जुड़ाव के बारे में भी है। यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत का भी स्मरण कराता है, जब अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम ने जापान के साथ पारस्परिक मान्यता समझौते (MRA) पर हस्ताक्षर किए थे।

कुछ जगह ऐसा भी माना जाता है कि अंतरराष्ट्रीय चुम्बन दिवस दोनों प्रेमियों की इच्छा चुंबन की कामुक भावना का अनुभव करने के की वजह से शुरू किया गया था। माना जाता है कि यह शादियों और अन्य प्रकार के आधिकारिक समारोहों से जुड़ी सामाजिक औपचारिकताओं में वृद्धि का प्रत्यक्ष परिणाम था। आज अंतर्राष्ट्रीय चुम्बन दिवस आमतौर पर बहुत सारे देशों में मनाया जाता है।

मान्यता है कि किस करने से दिल और दिमाग दोनों खुश होते हैं। एक किस लोगों को युवा बना देता है और दो लोगों के बीच की दूरियों को मिटा देता है। किस करने से स्ट्रेस और तनाव भी कम होता है। यह व्यक्ति की मनोदशा को भी सुधार सकता है। एक शोध में पाया गया कि जो कपल्स नियमित रूप से एक-दूसरे को किस करते हैं, वह लंबे समय तक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।

अगर हम इस दिन के और व्यापक इतिहास की बात करें तो यूरोप में चुंबन को एक वाइड स्प्रेड प्रैक्ट‍िस के तौर पर देखा जाता है। इसके लिए उन्हें रोम के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहिए। वे तीन रूपों में चुंबन को वर्णित करते हैं। इनमें पहला है osculum (गाल पर एक अनुकूल चुम्बन), basium (होठों पर एक प्यारा चुंबन), और savium (मुंह पर चुंबन का सबसे भावुक रूप)। रोमन समाज में कब, कहां और कैसे आपको कोई चूमता है, वो सामाजिक स्थिति का एक महत्वपूर्ण सूचक था।

अगर बात करें फ्रेंच किस की तो यह पूरी दुनिया में सबसे अधिक मशहूर मानी जाती है। इसके पीछे का रोचक तथ्य यह बताया जाता है कि विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में जो अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिक वहां तैनात थे, उनके समकक्ष गैलिक महिलाएं ज्यादा खुले विचारों की थीं। उन्होंने फ्रेंच किस जैसी भावुक तकनीक को अपनाया इसलिए इसे फ्रेंच प्रेमियों द्वारा गढ़ा गया माना जाता है।

इस दिन को मनाने का एक खास उद्देश्य यह भी माना जाता है कि आमतौर पर लोगों के मन में चुंबन को लेकर कई तरह की धारणाएं बनीं होती हैं। लोग इसके बारे में खुलकर बात करने से कतराते हैं। ऐसे में चुंबन से जुड़े भावनात्मक पहलुओं के बारे में लोग अपनी जानकारी बढ़ाकर अपनी असहजता से छुटकारा पा सकते हैं।

इस दिन जो भी आपके जीवन में महत्वपूर्ण प्रभाव रखते हैं फिर चाहे वो प्रेमी-प्रेमिका हो या माता-पिता या कोई दोस्त आप उन्हें अपने रिश्ते के मुताबिक किस कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।

संबंधित समाचार