मुरादाबाद में तैयार होंगे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
मुरादाबाद, अमृत विचार। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तर्ज पर महानगर में भी राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। हालांकि यहां के कई हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर चुके । लेकिन, अब वे भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे, जिन्होंने अभी हॉकी स्टिक थामना शुरू की है। एक …
मुरादाबाद, अमृत विचार। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तर्ज पर महानगर में भी राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। हालांकि यहां के कई हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर चुके । लेकिन, अब वे भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे, जिन्होंने अभी हॉकी स्टिक थामना शुरू की है। एक जिला, एक खेल योजना के अंतर्गत नगर के लिए हॉकी का खेल आवंटित किया गया है।
हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी देना वाला मुरादाबाद अब दोबारा इस खेल के माध्यम से राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरेगा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की विरासत संभालने के लिए यहां नई पौध तैयार की जाएगी।
क्योंकि केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया के तहत एक जिला, एक खेल योजना के तहत मुरादाबाद के लिए हॉकी का आवंटन किया है। इसके लिए सिंतबर 2021 में शासन की ओर से प्रस्ताव मांगे गए थे। जनपद से हॉकी को इस योजना में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया था।
अब शासन ने इसको हरी झंडी दे दी है। इसके बाद यहां के युवाओं को उम्मीदें बढ़ी हैं। खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए कोच भी शासन से ही भेजा जाएगा। इसके अलावा हॉकी के अलग मैदान के लिए जिला क्रीड़ा विभाग ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में मुरादाबाद के करीब 25 से अधिक पंजीकृत हॉकी खिलाड़ी हैं।
मंडल में जिलों के लिए निर्धारित खेल
मुरादाबाद : हॉकी
रामपुर : एथलेटिक्स
अमरोहा : एथलेटिक्स
संभल : एथलेटिक्स
बिजनौर : वेटलिफ्टिंग
