अयोध्या: रिटायर्ड दरोगा से 6 लाख की टप्पेबाजी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के गांव परशुरामपुर निवासी रिटायर्ड दरोगा रेडियो विभाग सत्य प्रकाश शर्मा की डिस्कबर मोटर साइकिल की डिक्की में रखा 6 लाख रुपये का बैग उचक्कों ने पार कर दिया।सोमवार को कौशलपुरी फैजाबाद स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालकर अपने घर परशुरामपुर सोहावल आ रहे थे। सोहावल रेलवे …

अयोध्या। अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के गांव परशुरामपुर निवासी रिटायर्ड दरोगा रेडियो विभाग सत्य प्रकाश शर्मा की डिस्कबर मोटर साइकिल की डिक्की में रखा 6 लाख रुपये का बैग उचक्कों ने पार कर दिया।सोमवार को कौशलपुरी फैजाबाद स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालकर अपने घर परशुरामपुर सोहावल आ रहे थे। सोहावल रेलवे फाटक के पास एक दुकान पर पानी पीने लगे।

इसी बीच मौका पाकर अज्ञात नम्बर की बाइक सवार उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर बैग में रखा 6 लाख रूपये पार कर दिया। जब तक भुक्तभोगी दूकान से बाहर के लिये दौड़े इसी बीच सड़क पर आ रहे बैटरी रिक्शा से भिड़ गये। जिससे उनके चेहरे पर चोट लग गयी। मामले की सूचना रौनाही पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रौनाही आर.के. राणा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार