बलिया: पति ने पत्नी पर फावड़े से किया प्रहार, जानें फिर क्या हुआ?
बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने गुस्से में पत्नी पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी गोद में सो रही नौ माह की मासूम बेटी की मौत हो गई। पुलिस सू्त्रों के अनुसार पर्वतपुर गांव निवासी जितेन्द्र बिन्द और उसकी पत्नी रंजू के बीच …
बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने गुस्से में पत्नी पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी गोद में सो रही नौ माह की मासूम बेटी की मौत हो गई। पुलिस सू्त्रों के अनुसार पर्वतपुर गांव निवासी जितेन्द्र बिन्द और उसकी पत्नी रंजू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर जितेन्द्र ने फावड़ा से पत्नी पर हमला कर दिया और फावडा मां की गोद में सो रही नौ माह की बच्ची को लग गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। घटना के बाद जितेन्द्र फरार हो गया ।
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची को बाँसडीह सीएचसी भेजा गया लेकिन गम्भीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बालिका मृत्यु हो गयी। घटना के एक दिन पहले भी पति पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। जिसमे रंजू की आंख और सिर पर चोट लगी थी । इस सिलसिले में रंजू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
