कन्नौज: सपा कार्यालय में हुआ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय में नवनियुक्त युवजन सभा के जिला अध्यक्ष गुलाम उद्दीन एवं लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अंशु पाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह का आयोजन किया था। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत से गदगद लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं …

कन्नौज। कन्नौज समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय में नवनियुक्त युवजन सभा के जिला अध्यक्ष गुलाम उद्दीन एवं लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अंशु पाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह का आयोजन किया था। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत से गदगद लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिस विश्वास के साथ हम लोगों को जिम्मेदारी दी है हम लोग उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे एवं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

संबंधित समाचार