West Bengal: मामूली-सी बात पर युवक ने की मां की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कृष्णानगर। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मामूली-सी बात को लेकर तीखी बहस के दौरान 20 वर्षीय युवक ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को नक्काशीपाड़ा पुलिस थाना इलाके के चंदनपुर गांव में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी …

कृष्णानगर। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मामूली-सी बात को लेकर तीखी बहस के दौरान 20 वर्षीय युवक ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को नक्काशीपाड़ा पुलिस थाना इलाके के चंदनपुर गांव में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी राहुल मंडल एक रिश्तेदार का बच्चा घर लेकर आया था और वह उस बच्चे को रात को वहीं रखना चाहता था लेकिन एक बुजुर्ग रिश्तेदार ने उसे बच्चा लौटाने के लिए कहा। अधिकारी ने बताया कि इससे दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और मंडल ने उसे मारने के लिए बंदूक उठाई।

जब उसकी मां पूर्णिमा देवी (38) ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उनके पेट में गोली मार दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार