हल्द्वानी: प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार
अमृत विचार, हल्द्वानी। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बनभूलपुरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंद्रानगर में आयोजित एक विवाह समारोह में प्रतिबंधित मांस परोसा जा रहा है। इसे गंभीरता …
अमृत विचार, हल्द्वानी। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंद्रानगर में आयोजित एक विवाह समारोह में प्रतिबंधित मांस परोसा जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। जहां पुलिस को एक दुकान से करीब 12 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है।
इस बीच मौके से इमरान उर्फ राजू पुत्र शरीफ कुरैशी निवासी पप्पू का बगीचा, शहजाद उर्फ कनखड़ा निवासी इन्द्रानगर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से मांस काटने के हथियार भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि लाइन नंबर 12 निवासी उस्मान कुरैशी भी उनके साथ इस गोरख धंधे में संलिप्त है। उस्मान ही उनके पास गोमांस की डिमांड लेकर आया था। जिसे एक विवाह समारोह में परोसा जा रहा था। इधर मौका पाकर उस्मान फरार हो गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है । सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई मनोज पांडे, दिवान सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।
