बरेली: औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा, फिल्म इंडस्ट्री से रिश्ता होगा गहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली से जुड़ने के बाद बरेली अब हवाई सेवा से देश के दो बड़े शहरों से भी जुड़ने जा रहा है। इससे औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और फिल्म इंडस्ट्री से भी बरेली का रिश्ता और गहरा होगा। एयर इंडिया की कंपनी एलाइंस एयर ने …

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली से जुड़ने के बाद बरेली अब हवाई सेवा से देश के दो बड़े शहरों से भी जुड़ने जा रहा है। इससे औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और फिल्म इंडस्ट्री से भी बरेली का रिश्ता और गहरा होगा।

एयर इंडिया की कंपनी एलाइंस एयर ने 8 मार्च से बरेली-दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू की। अब किफायती विमानन सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो भी बरेली से मुंबई व बेंगलुरू के लिए 12 और 14 अगस्त से उड़ान शुरू कर रही है। इंडिगो कंपनी ने कोरोना काल की दूसरी लहर आने से पहले ही मुंबई-बरेली मार्ग पर सप्ताह में चार उड़ानें और बंगलुरू-बरेली मार्ग पर सप्ताह में तीन उड़ानों का शेड्यूल जारी किया।

29 अप्रैल से उड़ान शुरू करने की तैयारी थी लेकिन कोरोना वजह से उड़ान शुरू नहीं हुई थी। इंडिगो के अनुसार लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और आगरा के बाद उत्तर प्रदेश में एयरलाइन के लिए बरेली छठा स्टेशन होगा। उत्तर प्रदेश में आठवां सबसे बड़ा शहर होने के नाते बरेली भी भारत के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। बरेली भारत का 67 वां शहर होगा, जिसे इंडिगो की उड़ानों से जोड़ा गया है।

व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग में तेजी से बढ़ने वाला शहर है बरेली
इंडिगो एयरलाइंस के चीफ स्ट्रेटजी एंड रेवेन्यू ऑफिसर संजय कुमार ने कुछ माह पूर्व बयान जारी कर कहा था कि जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा राज्य होने के अलावा उत्तर प्रदेश में शहरी जनसंख्या भी काफी अधिक है। बरेली भी देश में व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग के मामले में सबसे तेजी से बढ़ने वाले शहरों में एक है। हम कृषि आधारित बरेली में 67 वीं घरेलू डेस्टिनेशन शुरू करने से काफी खुश हैं। प्रधानमंत्री के सौ स्मार्ट शहरों में शामिल बरेली में औद्योगिक की अपार संभावनाएं हैं। बरेली को ‘नाथ नगरी’ के रूप में जाना जाता है।

बरेली वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मुंबई और बेंगलुरू के लिए उड़ान शुरू होना बरेली वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। दिल्ली के बाद अब बरेली दो बड़े शहरों से जुड़ने का लाभ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा। बरेली के लोगों के लिए बधाई।

बरेली: हंगामा करने वाला छात्र गया लखनऊ, विवि नहीं करेगा कार्रवाई

संबंधित समाचार