लखीमपुर खीरी: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, गर्भवती की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलिया कलां, अमृतविचार। शहर से 3 किलोमीटर दूर सम्पूर्णानगर रोड पर अपनी गर्भवती महिला रिश्तेदार को उसके घर छोड़ने जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला के ऊपर से ट्रक का पहिया निकलने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई और …

पलिया कलां, अमृतविचार। शहर से 3 किलोमीटर दूर सम्पूर्णानगर रोड पर अपनी गर्भवती महिला रिश्तेदार को उसके घर छोड़ने जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला के ऊपर से ट्रक का पहिया निकलने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना लोगों ने तत्काल पलिया पुलिस को दी, जिस पर पहुंची पुलिस ने जहां गंभीर घायल को तत्काल सीएचसी पलिया पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज कर उसे लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और मृतकों के शवों की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक पुत्र संजीव कुमार मुन्ना तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल को अस्पताल भिजवाने में मदद कर परिजनों को ढाढस बंधाया।

नगर के निकटवर्ती ग्राम रिक्खीपुरवा निवासी रूपलाल की गर्भवती पुत्री गुड्डी चौधरी( 33)अपने पटिहन निवासी बहनोई नकुल चौधरी (36)पुत्र नारायण चौधरी के साथ बाइक से अपने मायके रिक्खीपुरवा आ रही थी। पलिया से 3 किलोमीटर पहले गुदड़िया बाबा स्थल के निकट सम्पूर्णानगर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों जीजा- साली सड़क पर गिर गए और उनके ऊपर से ट्रक निकल गया। गर्भवती महिला पर ट्रक का पहिया चढ़ते ही बच्चा बाहर आ गया और मौके पर ही जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक नकुल चौधरी पुत्र नारायण चौधरी निवासी पटिहन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक यू पी 22 टी 1541को कब्जे में ले लिया, जबकि ट्रक ड्राइवर फरार है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज