बदायूं: नशे ने ले ली युवक की जान, फांसी लगा कर ली खुदकुशी
अलापुर, अमृत विचार। थाना अलापुर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रुद्रपुर में बीच-बीच में जाकर नौकरी करता था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव चितौरा धनौरा निवासी मोहित …
अलापुर, अमृत विचार। थाना अलापुर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रुद्रपुर में बीच-बीच में जाकर नौकरी करता था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव चितौरा धनौरा निवासी मोहित मिश्रा (30) पुत्र मनीष मिश्रा ज्यादातर घर पर ही रहते थे। परिवार के कहने पर बीच-बीच में रुद्रपुर जाकर नौकरी करते और फिर गांव में आ जाते थे। शनिवार को अपने कमरे में सोने गए और फिर सुबह नहीं उठे। रात में किसी समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार उसका व्यवहार सही नहीं था और नशे का आदी हो गया था। ज्यादातर समय वह नशे की हालत में ही रहता था।

परिजनों के अनुसार शनिवार शाम के समय भी वह नशे में था। परिवार के लोग खाना खाकर सो गए और सुबह देखा तो मोहित का शव फंदे पर लटका था। पिता मुनीश मिश्रा हैदराबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्हें सूचना दी गई है। मोहित की मौत के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
