हरदोई: खेत में मिला 8 वर्षीय बच्ची का शव, परिजनों ने जताई ये आशंका
हरदोई। हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के गौराडाडा गांव में गन्ने के खेत में 8 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद हड़कंप मचा गया। बच्ची के शव नग्न अवस्था में था जिसे लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के बताने के मुताबिक कल शाम को 4 बजे से लड़की गांव के …
हरदोई। हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के गौराडाडा गांव में गन्ने के खेत में 8 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद हड़कंप मचा गया। बच्ची के शव नग्न अवस्था में था जिसे लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के बताने के मुताबिक कल शाम को 4 बजे से लड़की गांव के पास तालाब में नारी तोड़ने के लिए गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद में परिजनों ने सूचना हरियावां थाना प्रभारी को दी।
हरियावां थाना प्रभारी ने पूरे पुलिस बल के साथ उसकी खोजबीन जारी कर दी। खोजते खोजते उसका शव मरई निवासी जगदीश के गन्ने के खेत मे मिला। पिता के शक पर एक आरोपी को पकड़ गया। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी कपिल देव सिंह, क्षेत्राधिकारी शिवराम कुशवाहा, मंझिला पुलिस, सीओ सिटी, व हरियावां पुलिस पुलिस मौजूद रही।
