लखनऊ: सड़क किनारे मिली देशी शराब की पेटियां, आबकारी विभाग ने शुरू की जांच
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित चंद्रावल गांव के पास सोमवार सुबह अन्य प्रदेश से लायी गयी अवैध देशी शराब की कई पेटियां सड़क किनारें फेकी पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच कई लोग पेटी में से शराब की बोतल निकाल कर भाग निकले। स्थानीय पुलिस ने …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित चंद्रावल गांव के पास सोमवार सुबह अन्य प्रदेश से लायी गयी अवैध देशी शराब की कई पेटियां सड़क किनारें फेकी पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच कई लोग पेटी में से शराब की बोतल निकाल कर भाग निकले। स्थानीय पुलिस ने बरामद शराब को आबकारी विभाग को सुर्पद कर दिया जहां आबकारी विभाग ने इसकी जांच शुरु की ।
जिला अबाकारी अधिकारी के मुताबिक बताया गया कि अन्य प्रदेश से अवैध देशी शराब राजधानी में बेचने के लिये तस्कर लाये हैं। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस व आबकारी विभाग के भय से तस्कर शराब की पेटी सड़क किनारे बहाकर मौके से भाग निकले हैं। देशी शराब की बोतल पर पावर हाउस नाम से होलमार्का लगा हुआ है । यह शराब अन्य प्रदेश से लाई गयी है। इसकी जांच करने पर पता चल सकेगा यह कालाकारोबार कहा से कहा के बीच कबसे किया जा रहा है।
सरोजनीनगर इंस्पेक्टर के मुताबिक बिजनौर-बंथरा रोड पर चुन्नीलाल का खेत हैं। जिसके पास ही देशी शराब की पेटियां पड़ी थीं। आबकारी इंस्पेक्टर गीता पाण्डेय के मुताबिक बरामद हुई शराब की बिक्री उत्तर प्रदेश में नहीं हो सकती है। ऐसे में यह पेटियां कौन लेकर आया। इसकी जांच आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बरामद हुई शराब को जांच के लिए भेजा जाएगा।
