रामपुर: शहर विधायक की निधि से नहीं हुए विकास कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शहर विधायक डा. तजीन फातिमा की निधि खाते में ही पड़ी है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान डा. तजीन फातिमा ने विधायक निधि से जिला अस्पताल को 15 लाख 80 हजार रुपये के आक्सीजन सिलेंडर दिए हैं। इसके अलावा विधायक निधि में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये पड़े हैं। जबकि, शहर …

रामपुर, अमृत विचार। शहर विधायक डा. तजीन फातिमा की निधि खाते में ही पड़ी है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान डा. तजीन फातिमा ने विधायक निधि से जिला अस्पताल को 15 लाख 80 हजार रुपये के आक्सीजन सिलेंडर दिए हैं। इसके अलावा विधायक निधि में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये पड़े हैं। जबकि, शहर में विधायक निधि से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

26 फरवरी 2020 को सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी शहर विधायक और पुत्र अब्दुल्ला आजम ने एमपी एमएलए कोर्ट में सलेंडर किया था। शहर विधायक के जेल जाने और जमानत पर छूटने के बावजूद विधायक निधि से होने वाले कार्य ठप हैं। 2019-20 की विधायक निधि का 1 करोड़ 98 लाख, इसके बाद वर्ष 2021-22 तक तीन करोड़ रुपये पड़ें है।

कुल 4 करोड़ 98 लाख रुपये विधायक निधि में थे जिसमें शहर विधायक ने कोरोना काल की दूसरी लहर में जिला अस्पताल को 100 सिलेंडर खरीदने के लिए 15 लाख 80 हजार रुपये दिए। शहर विधायक के जेल में बंद होने के कारण शहर में विकास कार्य कराए जाने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया। जबकि, विधायक निधि में लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये मौजूद हैं।

मार्च में लैप्स नहीं होती सांसद-विधायक निधि
सांसद एवं विधायक निधि का पैसा लैप्स नहीं होता है। जबकि, अन्य विभागों को मिला पैसा वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च तक पैसा खर्च करना जरूरी होता है। सांसद या विधायक द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने पर निधि का पैसा उस कार्य के लिए दे दिया जाता है। विधायक निधि का पैसा खर्च नहीं हुआ है अलबत्ता, निधि का पैसा ऐसे ही पड़ा है।

फैक्ट फाइल

वर्ष – विधायक निधि
2019-20- 1 करोड़ 98 लाख
2021-22- 3 करोड़

शहर में तमाम विकास कार्य ठप
शहर में विधायक निधि से होने वाले विकास कार्य इस बार पूरी तरह ठप हैं। जबकि, विधायक निधि के साढ़े चार करोड़ रुपये आए पड़े हैं। प्रस्ताव नहीं भेजे जाने के कारण विधायक निधि का पैसा खर्च नहीं हुआ है। यदि विधायक डा. तजीन फातिमा की ओर से प्रस्ताव भेज दिए जाते तो शहर में विकास का पहिया घूमता रहता। लेकिन, विधायक की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है।

शहर विधायक निधि का 4 करोड़ 98 लाख आया जिसमें शहर विधायक ने 15 लाख 80 के 100 आक्सीजन सिलेंडर जिला अस्पताल को दिए हैं। इसके अलावा शहर विधायक की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिलने के कारण निधि का कोई पैसा खर्च नहीं हुआ है।
पदमकांत शुक्ल, परियोजना निदेशक, डीआरडीए

संबंधित समाचार