लखीमपुर-खीरी: पांच घंटे बंद रही रोडवेज की अनुबंधित बस सेवा, यात्री परेशान
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर से विभिन्न इलाकों में संचालित हो रही अनुबंधित बसों के मालिकों ने विभाग पर कई वर्षों से प्रोत्साहन राशि न देने का आरोप लगाकर मंगलवार की सुबह बस सेवा रोक दी जिससे अपने गंतब्य तक पहुचने में यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि पांच घंटे बाद हरदोई डिपो …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर से विभिन्न इलाकों में संचालित हो रही अनुबंधित बसों के मालिकों ने विभाग पर कई वर्षों से प्रोत्साहन राशि न देने का आरोप लगाकर मंगलवार की सुबह बस सेवा रोक दी जिससे अपने गंतब्य तक पहुचने में यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि पांच घंटे बाद हरदोई डिपो के आरएम के आश्वासन के बाद बस सेवा बहाल हो सकी।
लखीमपुर डिपो के अनुबंधित बसों के मालिकों ने विभाग पर कई वर्षों से प्रोत्साहन राशि इंसेटिव न देने का आरोप लगाकर मंगलवार को सुबह सात बजे से बसों के संचालन पर रोक लगा दी जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बस मालिकों की मांग थी कि बकाया इंसेंटिव को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया लेकिन विभाग के जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। बस मालिकों का कहना था कि रोजाना डीजल मूल्य में बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण बस संचालन करा पाना संभव नहीं है।
मालूम हो कि लखीमपुर डिपो में इस समय कुल 63 बसें हैं जिनमें से 56 बसें संचालित हो रही है। हालांकि सोमवार को बस मालिकों ने इंसेंटिव को लेकर एआरएम जोगिंद्र सिंह को एक ज्ञापन भी दिया था जिसमें मंगलवार को बसों के संचालन पर रोक लगाए जाने की बात कही थी लेकिन उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे नाराज बस मालिकों ने मंगलवार को बसों के संचालन पर रोक लगा दी। बस मालिकों का कहना था कि परिवहन निगम पर जुलाई 2019 से अब तक इंसेंटिव बकाया है जिसको लेकर मंगलवार को अनुबंधित बस मालिकों ने सुबह सात बजे से लखीमपुर डिपो की बस सेवा रोक दी।
बस सेवा रोक देने के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने आनन-फानन में बस मालिको से संपर्क करके एक बैठक करके बस मालिकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
बस यूनियन के अध्यक्ष सवर्ण गुप्ता ने बताया कि हरदोई रीजन के आरएम ने निराकरण जल्द कराने की बात कही है जिस पर दोपहर 12 बजे बस सेवा बहाल कर दी गई। इस दौरान बाहर से मुख्यालय आने जाने वाले यात्रियों व स्कूली बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
आरएम, हरदोई परिक्षेत्र मनोज त्रिवेदी ने बताया कि लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बसों का 19 लाख रुपए बकाया था जिसमें 12 लाख रुपये का भुगतान परिवहन विभाग से किया जा चुका है। शेष सात लाख का भी भुगतान जल्द ही किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद बस सेवा बहाल हो गई है।
लखीमपुर-खीरी: 5.18 करोड़ की परियोजना समेत बाछेपारा गांव के 30 घर नदी में समाए
