लखनऊ: मुंहबोली भांजी के साथ मामा ने किया दुराचार, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मोबाइल दिखाने के बहाने से मुंहबोले मामा ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पांच साल से यौन प्रताड़ना झेल रही किशोरी की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाई गई थी। जिसे वायरल करने की धमकी आरोपी देता था। सोमवार को पीड़िता ने हजरतगंज कोतवाली पहुंच कर इसकी शिकायत की थी। जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार …

लखनऊ। मोबाइल दिखाने के बहाने से मुंहबोले मामा ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पांच साल से यौन प्रताड़ना झेल रही किशोरी की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाई गई थी। जिसे वायरल करने की धमकी आरोपी देता था। सोमवार को पीड़िता ने हजरतगंज कोतवाली पहुंच कर इसकी शिकायत की थी। जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ल के मुताबिक 14 वर्षीय किशोरी के माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद किशोरी और उसका भाई हजरतगंज स्थित ननिहाल में रहते हैं। पड़ोस में सनी रहता है। जिसे किशोरी मामा बोलती है।

पीड़िता के मुताबिक पांच साल पहले वह सनी के घर गई हुई थी। घर पर कोई नहीं था। मौका पाकर सनी मोबाइल दिखाने के बहाने से किशोरी को कमरे में लेकर चला गया। जहां उसने मुंहबोली भांजी के साथ दुराचार किया। किशोरी के चीखने पर सनी ने उसका मुंह दबाते हुए कई तमाचे जड़ दिए। सनी की हरकत से किशोरी सहम गई। इसके बाद सनी अक्सर किसी न किसी बहाने से पीड़िता को घर बुलाने लगा। इस बीच आरोपी ने किशोरी की आपत्तिजनक हालत में कई वीडियो बना ली।

सालों तक यौन प्रताड़ना झेल रही किशोरी के मुताबिक दुराचार का विरोध करने पर सनी आपत्तिजनक वीडियो परिवार के लोगों को भेजने की धमकी देता था। जिसकी वजह से वह जुल्म सहती रही। बीते कुछ वक्त से गलत काम करने के साथ ही सनी उसके साथ बेतहाशा मारपीट करने लगा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक मंगलवार को पीडि़ता शिकायत लेकर आई थी। किशोरी से महिला दरोगा ने बात की थी। इसके बाद सनी की हरकत का पता चला। किशोरी की तहरीर पर सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

संबंधित समाचार