रामपुर: सिर में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग के चलते उठाया कदम
रामपुर/सैफनी,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक ने तमंचे से सिर में गोली मारकर खुद को मौत के हवाले कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक द्वारा खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की बात कही है। …
रामपुर/सैफनी,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक ने तमंचे से सिर में गोली मारकर खुद को मौत के हवाले कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक द्वारा खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं आस-पास के लोगों का कहना है कि यह कदम उसने प्रेम प्रसंग के चलते उठाया है।
जानकारी के मुताबिक सैफनी थाना क्षेत्र के लहटौरा गांव निवासी हिमांशु(22) पुत्र अशोक शर्मा शनिवार दोपहर बाद अपने घर की छत पर बने कमरे में था। परिवार के लोगों को इस दौरान फायर होने की आवाज सुनाई दी। जिसकी आवाज सुनकर घबराए परिजन छत की तरफ दौड़ पड़े जाकर देखा तो हिमांशु का शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा था।
पुलिसको मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हिमांशु के शव के पास ही एक मोबाइल और सिम कार्ड टूटी फूटी हालत में पड़ा हुआ मिला है। जब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हिमांशु फोन पर किसी से बात कर रहा था फोन पर बात करते समय ही उसकी कहासुनी हुई थी। इस दौरान उसने गुस्सा आवेश में आकर अपना मोबाइल और सिम कार्ड तोड़ कर फेंक दिया और खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस को मौके से तमंचा भी मिला है।
गांव में चर्चा हिमांशु ने प्रेम प्रसंग के चलते की आत्महत्या
हिमांशु शर्मा द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में आसपास के लोगों का कहना है कि फोन पर वह किसी से बात कर रहा था। उसी समय उसने गोली मारकर अपनी जिदंगी खत्म कर ली। इससे यह जाहिर होता है कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया है।
सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना मृतक हिमांशु के परिजनों द्वारा मिली जिस पर गांव पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।-प्रवीण कुमार कटियार,सैफनी प्रभारी
