बाराबंकी: सतीश श्रीवास्तव बने न.वि.प. के जिलाध्यक्ष, लोगों में खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसका निर्वाहन मैं ईमानदारी पूर्वक करूंगा मेरा प्रयाश संगठन को मजबूती देना होगा हमारे ऊपर साथियों की जो भी समस्याएं होंगी उसका निराकरण संगठन के माध्यम से कराने का पूरा प्रयास करूंगा यह बात नगर विकास कर्मचारी परिषद के नव नियुक्त बाराबंकी के जिलाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने कही। बताते …

बाराबंकी। जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसका निर्वाहन मैं ईमानदारी पूर्वक करूंगा मेरा प्रयाश संगठन को मजबूती देना होगा हमारे ऊपर साथियों की जो भी समस्याएं होंगी उसका निराकरण संगठन के माध्यम से कराने का पूरा प्रयास करूंगा यह बात नगर विकास कर्मचारी परिषद के नव नियुक्त बाराबंकी के जिलाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने कही। बताते चले कि नगर पंचायत सुबेहा में लिपिक के पद पर तैनात सतीश अपने मृदुल स्वभाव के चलते अधिकारियों और अपने हुक्मरानों के चहेते तो है ही साथ में जनता से भी इनका सम्बंध बेहद ही मधुर रहता है।

संगठन में सक्रियता को देखते हुए प्रांतीय महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा सतीश को नगर विकास परिषद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सतीश नवसृजन के समय से नगर पंचायत सुबेहा में कार्यरत रहे है और कोरोना काल के दौरान इन्हें जनता के लिए संघर्ष करते हुए देखा गया है जानकरी के अनुसार कोरोना के प्राण घातक वक्त में सतीश द्वारा नगर के लोगो को जागरूक किया जाता है रहा है साथ ही समय समय नगर में सेनेटाइजर मार्क्स कीटनाशक दवाओं का वितरण के साथ नगर में नियमित छिड़काव के तहत अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।

सतीश के जिलाध्यक्ष बनने बाराबंकी जनपद के कर्मचारियों में खुशी का ठिकाना नही रहा आदर्श नगर पंचायत हैदरगढ़ कार्यालय पर मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई तो नगर पंचायत के टैक्स कलेक्टर के नेतृत्व में कार्यालय पर समारोह किया गया जिसमें प्रमुख रूप से राजेन्द्र कुमार यादव विनोद कुमार पांडे दयाशंकर शर्मा अंकित कुमार प्रदीप शुक्ला राम केवल सुबेहा नगर पंचायत के राजेश तिवारी नरेंद्र यादव संतोष तिवारी कशफी अश्वनी यादव गुड्डू सहित भारी संख्या में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई वह नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई दी

संबंधित समाचार