मेरठ: सीसीएसयू ने वेबसाइट पर अपलोड की प्रवेश नियमावली, दिया यह निर्देश
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कालेजों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 से च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) पर आधारित न्यूनतम पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार पाठ्यक्रम को स्नातक स्तर पर शुरू किया जाना है, जिसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश नियमावली भी अपलोड की गई। …
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कालेजों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 से च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) पर आधारित न्यूनतम पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार पाठ्यक्रम को स्नातक स्तर पर शुरू किया जाना है, जिसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश नियमावली भी अपलोड की गई। जिसमें कालेजों को प्रवेश से पहले टाइम टेबल बनाने के लिए भी कहा गया है।
विश्वविद्यालय में इस बार नई शिक्षा नीति के तहत बीए और बीएससी के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। जिसके लिए विषय संयोजन भी तय कर लिया गया है। पहले साल बीए और बीएससी में कितने सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। यह भी निर्धारित किया जा चुका है। कालेजों में विषय का संयोजन और चयन छात्र कैसे करेंगे, उसके लिए कालेजों में अभी कोई तैयारी नहीं की गई है।
जबकि इस महीने में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पोर्टल भी खुलने वाला है। इससे पहले कालेजों को टाइम टेबल भी तैयार करना है। जिससे छात्रों को प्रवेश के समय अन्य संकाय के उन विषयों का चयन कर सकेंगे। जिनकी कक्षाएं अलग समय पर संचालित होती होगी। कालेजों से इसमें यह भी अपेक्षा रखी गई है कि वह टाइम टेबल बनाते समय छात्रों को अन्य संकाय के विषयों को चुनने के लिए अधिकतम विकल्प उपलब्ध कराएंगे।
