बरेली: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा
बरेली/बिथरी,अमृत विचार। प्रसव के बाद इलाज न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह शांत किया। पदारथपुर निवासी फहीम बेग ने बताया कि सोमवार को पत्नी परवीन (30) का प्रसव कराने …
बरेली/बिथरी,अमृत विचार। प्रसव के बाद इलाज न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह शांत किया।
पदारथपुर निवासी फहीम बेग ने बताया कि सोमवार को पत्नी परवीन (30) का प्रसव कराने के लिए उसे भिन्डोलिया स्थित जीवन अस्पताल मे भर्ती करवाया था। जहां उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। रात में परवीन की हालत और बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गई।
फहीम ने आरोप लगाया है कि रात में अस्पताल में कोई डाॅक्टर नहीं था। जिससे परवीन को इलाज नहीं मिल पाया। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। जब इस संबंध मे डाॅ. अमरदीप कौर का पक्ष जानने के लिए उन्हे फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
