अमरोहा: ढबारसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगा फायदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/ढबारसी,अमृत विचार। हसनपुर तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढबारसी में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी और एसपी पूनम ने फीता काटकर किया। इससे मरीजों को फायदा मिलेगा। कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा था। इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 250 लीटर प्रति …

अमरोहा/ढबारसी,अमृत विचार। हसनपुर तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढबारसी में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी और एसपी पूनम ने फीता काटकर किया। इससे मरीजों को फायदा मिलेगा। कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा था।

इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 250 लीटर प्रति मिनट की है और 30 बेडों के लिए भरपूर ऑक्सीजन मिलेगी।
बुधवार को ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम में आए लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में मौजूद एसपी तथा जिलाधिकारी ने भी अपने संबोधन में लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की।

विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों में जाकर स्वयं कोरोना के इंतजामों का जायजा लिया। सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए सभी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई गई। अब कुछ जानकारों के द्वारा भारत में तीसरी लहर के आने की आशंका जताई जा रही है। जिसे लेकर सरकार गंभीर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश भर में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। जिले में गजरौला के अलावा ढबारसी में भी ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन हो चुका है। जिसकी क्षमता 250 लीटर प्रति मिनट की है और यह 30 बेड के लिए भरपूर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की क्षमता रखता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी पूनम तथा जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने भी लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की।

कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या से बेझिझक फोन पर सूचना देकर अवगत कराएं। प्रशासन आपकी सेवा में तत्पर है। इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सीएचसी परिसर में पौधरोपण करने के बाद नारी शक्ति मिशन के तहत अस्पताल में जन्मी बच्ची को गिफ्ट देकर नारी शक्ति मिशन को आगे बढ़ाने का काम किया। ऑक्सीजन प्लांट टेवा कंपनी के सहयोग से लगाया गया है।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सक अधिकारी संजय अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, उपजिलाधिकारी हसनपुर संजय बंसल, खंड विकास अधिकारी गंगेश्वरी लक्ष्मण प्रसाद, भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, सीएचसी प्रभारी डॉ. आरिफ शमी, डॉ. शोभित शर्मा, डॉ. सौरभ त्यागी, डॉ. कहकशां, डॉ. इमरान, डॉ. दीपशिखा, फार्मेसिस्ट रामपाल सिंह, वार्ड बॉय रोहित कुमार, राजीव गोयल, ग्राम सचिव, समस्त क्षेत्र के प्रधान, बीडीसी मेंबर, रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अव्यवस्थाएं रहीं
ढबारसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के दौरान अव्यवस्थाएं रहीं। लोग गर्मी में परेशान रहे, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाहर से आए कर्मचारियों से लेकर ग्रामीणों को खाना तो दूर पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो सका। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरिफ शमी ने बताया कि यह प्लांट एक मिनट में 250 लीटर ऑक्सीजन बनाएगा तथा 50 से 60 बेडों को एक साथ कवर कर सकेगा। इस प्लांट से पाइप लाइन के जरिए अस्पताल को सप्लाई दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज