अमरोहा: फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/नौगांवा सादात, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। चार माह पूर्व कोरोना काल में उसके पति की भी मौत हो गई थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहसील के गांव खेड़ा में सनोज …

अमरोहा/नौगांवा सादात, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। चार माह पूर्व कोरोना काल में उसके पति की भी मौत हो गई थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तहसील के गांव खेड़ा में सनोज कुमार का परिवार रहता है। सनोज शादी 7 वर्ष पूर्व जनपद बरेली की रेलवे कॉलोनी इज्जत नगर की रहने वाली सीमा के साथ हुई थी। 4 माह पूर्व सनोज की कोरोना के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद सनोज की पत्नी सीमा अपने जीजा नीरज के साथ रहने लगी। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले सीमा अपने जीजा नीरज के साथ ससुराल आई थी और बीती रात मकान की छत पर चढ़कर किसी से फोन पर बातें कर रही थी।

इसके बाद सीमा नीचे आई और खाना खा कर सो गई जब सुबह जाग हुआ तो सनोज के परिजनों ने देखा कि सीमा पंखे से लटकी हुई है। यह देखकर परिजनों की चीख निकल गई। इस दौरान पड़ोसी और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीमा के मायके वालों को भी सूचना दे दी।

पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीमा के मायके वालों ने घर में रखे सोने के जेवर, कीमती कागज और परचून की दुकान में रखा गल्ला अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर सीमा की हत्या करने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी नौगांवा सादात राजेश कुमार ने बताया कि खेड़ा गांव में महिला ने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली है। पंचनामा भरकर शव पीएम को भेज दिया गया। यदि मायके वालों या परिजनों की तरफ से तहरीर आएगी तब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार