यूपी: मिशन “स्वस्थ घर तक” की हुई शुरुआत, राज्यपाल ने दिखायी हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। “स्वस्थ गांव तक-स्वस्थ घर तक” मिशन के तहत “डाक्टर ऑन व्हील्स” कार्यक्रम शुरूआत कर दी गयी। इस मौके पर सुपर-स्पेशियलिटी सेक्टर में भारत के अग्रणी स्टार्ट-अप डाक्टरों की पहल पर स्वस्थ घर तक के बेड़े में शामिल 11 बसों को राजभवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल …

लखनऊ। “स्वस्थ गांव तक-स्वस्थ घर तक” मिशन के तहत “डाक्टर ऑन व्हील्स” कार्यक्रम शुरूआत कर दी गयी। इस मौके पर सुपर-स्पेशियलिटी सेक्टर में भारत के अग्रणी स्टार्ट-अप डाक्टरों की पहल पर स्वस्थ घर तक के बेड़े में शामिल 11 बसों को राजभवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि डाक्टको की “स्वस्थ घर तक” जैसी नेक पहल को झंडी दिखाकर प्रदेश की जनता को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना मेरे लिये गौरव की बात है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि ये बसें थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, ईसीजी मशीन सहित अन्य जरूरी उपकरणों से सुसज्जित हैं, इससे जन सामान्य को आसानी से जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि हम देश की आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों, कस्बों तथा शहरों को गुणवत्तायुक्त सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, डाक्टको के सह संस्थापक कर्नल हेम राज परमार, डॉ नीलम मोहन, प्रवीर अग्रवाल, डॉ एपी माहेश्वरी सहित संस्था के अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

पिछड़े जिलों को प्राथमिकता

इस मिशन के तहत पिछड़े जिले जहां चिकित्सीय सेवाओं में दिक्कत है तो वहां आसानी से चिकित्सा मुहैया हो सकेगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा बसों के माध्यम से लोगों को आसनी से घर भीतर तक इलाज मिल सकेगा।

2.7 मिलियन आबादी होगी कवर

डाक्टको के संस्थापक निमिथ अग्रवाल ने बताया कि “स्वस्थ घर तक” का बेड़ा अब तक 2 लाख 31 हजार से अधिक स्क्रीनिंग और परीक्षण करने तथा 50 हजार से अधिक लोगों का उपचार करने के लिये आज से आगरा, अलीगढ़, मेरठ, मथुरा और वाराणसी में लगभग 2.7 मिलियन आबादी को कवर करेगा। उन्होंने बताया कि “स्वस्थ घर तक” की इस पहल से हम कोविड के शुरुआती लक्ष्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग तथा कैंसर जैसी अन्य बीमारियों वाले लोगों को बुनियादी दवाएं एवं उपचार मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बस में 3 सदस्यीय मेडिकल स्टाफ तथा एक डॉक्टर चिकित्सीय परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा