बरेली: चाचा व चचेरे भाई ने युवती को पीटकर कुत्ते से कटवाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में चाचा व चचेरे भाई ने युवती के साथ अभद्रता की। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट हुए कुत्ते से भी कटवा दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रेमनगर थाने क्षेत्र के नरकुलागंज निवासी महिला …

बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में चाचा व चचेरे भाई ने युवती के साथ अभद्रता की। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट हुए कुत्ते से भी कटवा दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रेमनगर थाने क्षेत्र के नरकुलागंज निवासी महिला ने बताया कि उनकी पुत्री गुरुवार को दोपहर के समय पंप बंद करने गई थी। इस बीच उसके रिश्ते के चाचा राहुल बोहरा व उसके पुत्र नरेंद्र कुमार ने उनकी बेटी को रोककर धमकाया और अभद्रता की। जब विरोध किया तो उसके साथ दोनों ने मिलकर मारपीट की व कुत्ते से कटवा दिया। इससे पुत्री घायल हो गई।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ भी की। युवती के पिता ने बताया कि शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो आरोपी नशे में थे। बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले एक आरोपी ने सिर दीवार में मारकर अपने को जख्मी कर लिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

संबंधित समाचार