अमरोहा: मछली पकड़ने गए पांच युवक गंगा नदी में डूबे, एक की मौत
अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। बृजघाट में गंगा किनारे मछली पकड़ने गए पांच युवक गंगा नदी में डूब गए। आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोताखोरों ने चार लोगों को तो बचा लिया, लेकिन एक युवक की मौत हो गई, जिसका शव बरामद कर लिया। परिजनों में कोहराम मचा …
अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। बृजघाट में गंगा किनारे मछली पकड़ने गए पांच युवक गंगा नदी में डूब गए। आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोताखोरों ने चार लोगों को तो बचा लिया, लेकिन एक युवक की मौत हो गई, जिसका शव बरामद कर लिया। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा निवासी पांच युवक शनिवार की सुबह शौक-शौक में कबीरपुर गंगा किनारे बृजघाट में मछली पकड़ने के लिए पहुंच गए। इस समय गंगा में तेज पानी चल रहा है। किनारे तक गंगा का पानी छू रहा है। मछली पकड़ते समय पांचों युवक गहरे में पानी में पहुंच गए और तेज बहाव के साथ बहने लगे।
आसपास के लोगों ने जब इन लोगों को डूबते हुए देखा,तो शोर मचा दिया।मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गोताखोरों की मदद से चार युवकों को तो बचा लिया, लेकिन इमाम खां पुत्र मजीद निवासी नाईपुरा की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बचाए गए चारों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें-
मुरादाबाद: जननी सुरक्षा योजना की धनराशि पाने को भटक रहीं लाभार्थी, लापरवाही
