लखनऊ: शहीदों को समर्पित तिरंगा यात्रा को उप मुख्यमंत्री ने दिखाया हरी झंडी
लखनऊ। लखनऊ। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को ऐशबाग से देश के शहीदों को समर्पित अभियान तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा जेपीएस वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष तिरंगा यात्रा प्रतीकात्मक रूप से निकली गई। यह तिरंगा …
लखनऊ। लखनऊ। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को ऐशबाग से देश के शहीदों को समर्पित अभियान तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा जेपीएस वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष तिरंगा यात्रा प्रतीकात्मक रूप से निकली गई। यह तिरंगा यात्रा कई क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस वर्ष 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। साथ ही जशन-ए-आजादी ट्रस्ट की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आर्थिक समृद्धि के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है।
युवाओं को रोजगार मिले और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले इसके लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि लोग अमन और शांति के साथ रहें, क्षेत्रवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद से ऊपर उठकर कर आपस में मिलकर एक साथ रहें और देश एवं प्रदेश के विकास में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि सब लोग मिलकर आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ काम करें।
