कालाढूंगी: जंगल में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। कालाढूंगी वार्ड चार से सटे जंगल धापला रास्ते में एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जिसकी शिनाख्त कालाढूंगी के वार्ड 4 निवासी चंदन सिंह राणा उर्फ गुड्डू के रूप में हुई, जो 14 अगस्त सांय 4 बजे से गायब बताया जा रहा था। कालाढूंगी आबादी के …

कालाढूंगी, अमृत विचार। कालाढूंगी वार्ड चार से सटे जंगल धापला रास्ते में एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जिसकी शिनाख्त कालाढूंगी के वार्ड 4 निवासी चंदन सिंह राणा उर्फ गुड्डू के रूप में हुई, जो 14 अगस्त सांय 4 बजे से गायब बताया जा रहा था।

कालाढूंगी आबादी के निकट ही धापला गेट के पास कालाढूंगी रेंज के निहाल तराई भावर बीट संख्या 02 बी में एक पेड़ से गुड्डू का शव गश्त पर रहे वनकर्मियों ने देख पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस भाकुनी ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। इधर एसआई रमेश चंद्र पंत ने बताया जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।