रायबरेली: फिनिक्स हॉस्पिटल में बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस
रायबरेली। कोविड-19 महामारी के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जनपद में फिनिक्स हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर नेहरू नगर में कल बड़ी हर्षोल्लास एवं आकर्षक ढंग से 75वां स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सभासद एसपी सिंह व सावित्री यादव 75 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित …
रायबरेली। कोविड-19 महामारी के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जनपद में फिनिक्स हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर नेहरू नगर में कल बड़ी हर्षोल्लास एवं आकर्षक ढंग से 75वां स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सभासद एसपी सिंह व सावित्री यादव 75 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत हॉस्पिटल प्रांगण में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर राष्ट्रगान से हॉस्पिटल परिसर गुंजायमान हो गया। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ मो. इरसाद ने कहा की हम व हमारे स्टाप के सभी लोगों का लक्ष्य है, मरीजों को अच्छी से अच्छी सुविधा देना व सबकी सेवा करना हमारा परम् लक्ष्य होगा। इस मौके पर मौजूद रही समाज सेवी सावित्री यादव ने कहा कि इस जगह पर अस्पताल खुल जाने से और लोगों को अच्छी सुविधा मिलता देख व सुनकर बड़ी खुशी होती है।
इस कार्यक्रम में मौजूद रहे अस्पताल के डायरेक्टर इक़रार हुसैन, मैनेजर योगेश त्रिवेदी, डॉ.आलोक श्रीवास्तव, शनी सिंह, अनुजा यादव, राजेश शुक्ला, सिकन्दर, कुलदीप त्रिवेदी, नौसाद हुसैन, आदित्य चौधरी सहित आदि सभी स्टाफ़ मौजूद रहे। सभी ने कहा की जातिवाद,धर्मवाद से दूर रहने को भी कहा तथा आपस में भाई चारा पर जोर दें तथा राष्ट्रीय एकता अखण्डता को मजबूती दें।
