काबुल पर कब्जे के बाद पार्क में कुछ इस तरह मस्ती करते दिखे तालिबानी, देखें वीडियो
काबुल। अफगानिस्तान में 20 साल बाद फिर से तालिबान ने कब्जा कर लिया है। रविवार को राजधानी काबुल पर कब्जा करने के बाद तालिबानी लड़ाकों के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में तालिबानी काबुल के एम्यूजमेंट पार्क में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। Another one #Kabul pic.twitter.com/dLTRP2KZOX — …
काबुल। अफगानिस्तान में 20 साल बाद फिर से तालिबान ने कब्जा कर लिया है। रविवार को राजधानी काबुल पर कब्जा करने के बाद तालिबानी लड़ाकों के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में तालिबानी काबुल के एम्यूजमेंट पार्क में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
Another one #Kabul pic.twitter.com/dLTRP2KZOX
— Hamid Shalizi (@HamidShalizi) August 16, 2021
एक वीडियो में तालिबानी घोड़ों की सवारी करते दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरे वीडियो में हाथ में बंदूक लिए इलेक्ट्रिक कार चलाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में तालिबानी पार्क में खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
#Kabul amusement park #Afghanistan pic.twitter.com/ELK0GjrwAm
— Hamid Shalizi (@HamidShalizi) August 16, 2021
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में 20 साल बाद फिर से तालिबान का कब्जा हो गया है। रविवार को तालिबान के प्रवेश से पहले ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया था। लोगों में तालिबान का खौफ इस कदर है कि वे जल्द से जल्द देश छोड़ना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें-
काबुल की स्टील कंपनी में फंसे हैं UP के लोग, उनका हाल-ए-दर्द जानकर रो पड़ेंगे आप
