रायबरेली: तीन साल की बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां बीती रात एक गांव में एक युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब मौके पर पर मां पहुंची तो युवक भाग निकला। सूचना पुलिस को दी गई। …

रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां बीती रात एक गांव में एक युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब मौके पर पर मां पहुंची तो युवक भाग निकला। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवक अपने पड़ोस के घर में देर रात चुपचाप घुस गया। जहां करीब 3 साल की अबोध बच्ची चारपाई पर लेटी थी। उसकी मां खाना बना रही थी। बच्ची को अकेले देख युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के रोने पर उसकी मां वहां पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। उसकी मां के पहुंचने पर युवक मौके से भाग निकला।

सूचना के बाद कोतवाल विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि खरौली गांव निवासी युवक जितेंद्र कुमार पुत्र स्व.राम प्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। किशोर हिरासत में हैं। उसे कल जेल भेजा जायेगा।

संबंधित समाचार