रामपुर: डॉक्टर को चढ़ा इश्क का बुखार, सारी हदें की पार और… ये हुआ अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। सीएचसी शाहबाद में पूर्व में तैनात डॉक्टर ने घर में नहाने आई एएनएम का वीडियो बना लिया। उसी वीडियो को उसके पति को दिखाकर तलाक करवा दिया। फिर खुद का धर्म परिवर्तन कर उससे जबरन निकाह कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई …

शाहबाद (रामपुर), अमृत विचार। सीएचसी शाहबाद में पूर्व में तैनात डॉक्टर ने घर में नहाने आई एएनएम का वीडियो बना लिया। उसी वीडियो को उसके पति को दिखाकर तलाक करवा दिया। फिर खुद का धर्म परिवर्तन कर उससे जबरन निकाह कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरूकर दी है।

शाहबाद सीएचसी में तैनात एएनएम के अनुसार डाॅ. नवल किशोर ने बाथरूम में छेदकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि डॉक्टर ने वीडियो दिखाकर एएनएम को ब्लैकमेल किया। बाद में जनपद मुरादाबाद की बिलारी तहसील के एक गांव में ले जाकर अपना धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया।

बाद में आरोपी उससे पीछा छुड़ाने के लिए यहां से तबादला कराकर मुरादबाद चला गया। पीड़िता ने डीजपी से मुलाकात कर शिकायत की। संज्ञान लेते हुए डीजीपी ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी डाक्टर नवल किशोर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका