अमरोहा: बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, एक लाख रुपये की दवाएं बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/आदमपुर,अमृत विचार। मंडल की औषधि प्रशासन टीम ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आदमपुर में बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर पाया गया। स्टोर से टीम ने करीब एक लाख रुपये की दवाएं बरामद की हैं। मेडिकल संचालक पर मुकदमे की तैयारी की जा रही है। जिले में …

अमरोहा/आदमपुर,अमृत विचार। मंडल की औषधि प्रशासन टीम ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आदमपुर में बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर पाया गया। स्टोर से टीम ने करीब एक लाख रुपये की दवाएं बरामद की हैं। मेडिकल संचालक पर मुकदमे की तैयारी की जा रही है।

जिले में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर की रोकथाम के लिए सहायक आयुक्त मुरादाबाद द्वारा मंडल के सभी औषधि निरीक्षक की टीम बनाई गई। बुधवार को गोपनीय सूचना पर औषधि निरीक्षक मुरादाबाद मुकेश जैन, औषधि निरीक्षक अमरोहा राजेश कुमार, औषधि निरीक्षक बिजनौर आशुतोष मिश्र, औषधि निरीक्षक रामपुर उर्मिला
वर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ जिले भर के मेडिकल स्टोरों पर छोपमारी की।

इस दौरान आदमपुर स्थित बस स्टैंड के पास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। आदमपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह मेडिकलस्टोर को बिना लाइसेंस के संचालित कर रहा था। औषधि प्रशासन की छापेमारी से अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

संबंधित समाचार