बस्ती: आशिक मिजाज दरोगा को गांववालों ने पीटा, घंटो तक पोल से रखा बांधकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। दुबौलिया थाने पर तैनात एक आशिक मिजाज दारोगा की गांव वालों ने खंबे से बांधकर जमकर पिटाई की। दरोगा अशोक चतुर्वेदी अक्सर ऊंजी मुस्तहकम गांव में जाता था। कल गेर राल दरोगा ने अपनी बाइक जूनियर हाईस्कूल में छिपा दी और एक घर में घुस गया। गांव वाले दरोगा के निकलने का इंतजार कर …

बस्ती। दुबौलिया थाने पर तैनात एक आशिक मिजाज दारोगा की गांव वालों ने खंबे से बांधकर जमकर पिटाई की। दरोगा अशोक चतुर्वेदी अक्सर ऊंजी मुस्तहकम गांव में जाता था। कल गेर राल दरोगा ने अपनी बाइक जूनियर हाईस्कूल में छिपा दी और एक घर में घुस गया। गांव वाले दरोगा के निकलने का इंतजार कर रहे थे। तड़के 3 बजे बज दरोगा निगला तो ग्रामीणों ने रोगने का प्रयास किया लेकिन वो फायरिंग करते हुए भागने लगा। ग्रामीणों ने इसके बाद भी दौड़कर उसको पकड़ा और एक पोल से बांध दिया और पिटाई शुरू कर दी। आपको बता दें  दारोगा को घंटों बंधक बनार रखा गया।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने गांव वालो से बात कर दरोगा को थाने ले गए। वहीं एसपी आशीष श्रीवास्तव ने दारोगा को निलंबित कर दिया है। जब एसपी से बात की गई तो आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जब सूचना मिली कि दरोगा पकड़ा गया है सभी पुलिस दल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बात करके उसे थाने ले आए। आपको ये भी बता दें के दरोगा मौके पर बिना वर्दी के था।