तेज प्रताप हुए नाराज, बोले- जगदानंद के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। आकाश यादव को पद से हटाए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने काफी नाराज नजर आने लगे हैं। उन्होंने जगदानंद सिंह के खिलाफ खड़े होने की ठान ली है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के दो नेताओं के बीच अब विवाद काफी बढ़ गया है। गौरतलब है कि छात्र आरजेडी के पूर्व प्रदेश …

पटना। आकाश यादव को पद से हटाए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने काफी नाराज नजर आने लगे हैं। उन्होंने जगदानंद सिंह के खिलाफ खड़े होने की ठान ली है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के दो नेताओं के बीच अब विवाद काफी बढ़ गया है।

गौरतलब है कि छात्र आरजेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को पद से हटा दिया। इसके बाद से तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  तेज ने मांग की है कि जब जगदानंद सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक वे पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

संबंधित समाचार