अलीगढ़: गृह मंत्री अमित शाह ने किया कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन कर उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि दी। जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह अलीगढ़ के अतरौला पहुंच कर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंदाया। इस …

अलीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन कर उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि दी। जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह अलीगढ़ के अतरौला पहुंच कर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंदाया। इस दौरान कल्याण सिंह के बेटे राजबीर गृहमंत्री अमित शाह को देख फफक कर रो पड़े। तभी शाह ने उन्हें गला लगाकर सांत्वना दी। बता दें कि राजवीर भाजपा के सांसद भी है।

बता दें कि अंतिम क्रिया में शामिल होने के अतरौली पहुंचे गृहमंत्री शाह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस दिन राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था, उसी दिन मेरी बाबूजी (कल्याण सिंह) से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। इसके साथ ही शाह ने कहा कि बाबूजी का पूरा जीवन यूपी के विकास व गरीबों के लिए समर्पित रहा। देश को बेहतर गति एवं दिशा दी। प्रदेश का विकास किया। उन्होंने अपने कार्यों की गहरी छाप छोड़ी है। बाबूजी के जाने से भाजपा में जो रिक्तता आई है, उसकी लंबे समय तक भरपाई नहीं हो सकती।

बता दें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार शाम को बुलंदशहर के नरौरा स्थित बांसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत तमाम केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व नेता शामिल रहेंगे।

संबंधित समाचार