नोएडा: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को फंदे से लटकाया, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। थाना सेक्टर- 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने ससुराल के लोगों को फोन कर पत्नी की हत्या करने की बात बताई। सोमवार दोपहर को घटना की …

नोएडा। थाना सेक्टर- 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने ससुराल के लोगों को फोन कर पत्नी की हत्या करने की बात बताई। सोमवार दोपहर को घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर- 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाली खुशबू की उसके पति अवधेश ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मृतका के परिजन को फोन करके उसकी हत्या करने की बात बताई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मृतका के परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर- 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार