दिल्ली में है दम, कोरोना को हरायेंगे हम… लगातार चौथे दिन संक्रमण से कोई मौत नहीं, 17 नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आए और लगातार चौथे दिन संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई तथा संक्रमण दर 0.04 फीसदी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की दूसरी लहर के बाद से यह …

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आए और लगातार चौथे दिन संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई तथा संक्रमण दर 0.04 फीसदी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की दूसरी लहर के बाद से यह 14वां दिन है, जब संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,37,334 हो गई। वहीं, अब तक 14.11 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृतकों की कुल संख्या 25,079 है।

इस महीने अब तक संक्रमण से 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 31 जुलाई तक कुल मृतकों की संख्या 25,053 थी। रविवार को शहर में संक्रमण के 24 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.04 फीसदी थी।

संबंधित समाचार