बरेली: चोरी के शक में युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। चोरी के शक में भीड़ ने जंक्शन के बाहर युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। उसने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे दौड़ाकर फिर से पकड़ा पुलिस को सौंपने की बात कही लेकिन युवक के पास से चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ। इसके बाद कुछ …
बरेली, अमृत विचार। चोरी के शक में भीड़ ने जंक्शन के बाहर युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। उसने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे दौड़ाकर फिर से पकड़ा पुलिस को सौंपने की बात कही लेकिन युवक के पास से चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ। इसके बाद कुछ लोगों से उसे छुड़वा दिया।
रविवार की रात में जंक्शन पर सो रहे युवक को कुछ लोगों ने घेर लिया और उसे चोर बताते हुए पीटना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वह सामान चोरी करके वहां पर आकर लेट गया है। लोगों की पिटाई के बीच में युवक मौका पाकर वहां से जंक्शन के बाहर भाग आया। यह देखकर भीड़ ने उसका पीछा किया और उसे फिर से घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
इससे वहां पर हंगामा मच गया। इस बीच वहां पर कुछ और लोग पहुंच गए और चोर की तलाशी लेने के को कहा गया। तलाशी में उसके पास चुराया हुआ कोई सामान नहीं मिला। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे पुलिस के आने से पहले ही छुड़वा दिया।
