बरेली: पुराना रोडवेज पर उत्तराखंड के युवक को नशा देकर लूटा
बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन के बाद लोगों का अपने घर और काम पर लौटने का सिलसिला जारी है। शहर के सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के साथ जहरखुरानी गिरोह और जेबकतरे भी सक्रिय हैं। उत्तराखंड के एक युवक को पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर नशा देकर लूट लिया। जिसके …
बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन के बाद लोगों का अपने घर और काम पर लौटने का सिलसिला जारी है। शहर के सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के साथ जहरखुरानी गिरोह और जेबकतरे भी सक्रिय हैं। उत्तराखंड के एक युवक को पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर नशा देकर लूट लिया। जिसके बाद उसे बेहोशी ही हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार की दोपहर एक युवक को जहरखुरानी गिरोह ने नशा दे दिया। जिसके बाद युवक बेहोश हो गया। युवक को बेहोशी ही हालत में देखने के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारियों ने उसकी जेब की तलाशी ली तो उसके पास से एक आधार कार्ड मिला।
आधार कार्ड के मुताबिक युवक का नाम गौर सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड है। जिसके बाद युवक को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक युवक को होश नहीं आ सका था।
