जौनपुर: छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने की आत्महत्या…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत में एक किशोरी साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। किशोरी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। आपको बता दें, 15 साल की लड़की को कुछ युवक परेशान करते थे। किशोरी इस मामले को लेकर काफी परेशान चल रही थी। रात में किशोरी सोने गई, सुबह जब …

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत में एक किशोरी साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। किशोरी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। आपको बता दें, 15 साल की लड़की को कुछ युवक परेशान करते थे। किशोरी इस मामले को लेकर काफी परेशान चल रही थी। रात में किशोरी सोने गई, सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो किशोरी की मां ने दरवाजा खोला और अपनी बेटी को पंखे से लटका देखा। किशोरी की मां की चीख सुनकर घरवाले आगए। मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार रुस्तम को ठहराया है।

सुसाइड नोट में लिखा कि उसके साथ गलत किया गया है, पापा आप मेरी मौत का बदला जरूर लीजिएगा। किशोरी के सुसाइड नोट ने शासन और प्रशासन में हलचल मचा दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुख्य आरोपी रुस्तम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इलाके के लोग इस पूरे मामले के बाद काफी डर गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स लगाई गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज