लखनऊ: कल्याण सिंह को सम्मान देने के लिए सरकार ने लिया एक और बड़ा फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में एक बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें, लखनऊ में कैंसर संस्थान और बुलंदशहर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।   पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी के जनसेवा भाव को नमन करते हुए #UPCM श्री @myogiadityanath जी …

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय कल्याण सिंह के सम्मान में एक बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें, लखनऊ में कैंसर संस्थान और बुलंदशहर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

 

इससे पहले अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखने का फैसला लिया गया था। इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी को कागजी कार्यवाही जल्द पूरी करने को कहा गया है। इस बात की जानकारी खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट के जरीए दी थी। अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखने का विचार चल रहा है।

खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया है कि लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। कल्याण सिंह के बेटे सांसद राजवीर सिंह ने उनके पिता के दाह संस्कार में साथ देने के लिए सीएम योगी की तारीफ की थी। उन्होंने सीएम को धन्यवाद देते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है।

संबंधित समाचार