अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- सत्ता के संरक्षण में चल रहे अवैध धंधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बयान जारी कहा है कि भाजपा राज में अपराधियों का बोलबाला है। अवैध खनन हो या जहरीली शराब की बिक्री ये सभी धंधे सत्ता के संरक्षण में चल रहे हैं। भाजपा का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनहीन रहा है। चाहे कोरोना …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बयान जारी कहा है कि भाजपा राज में अपराधियों का बोलबाला है। अवैध खनन हो या जहरीली शराब की बिक्री ये सभी धंधे सत्ता के संरक्षण में चल रहे हैं। भाजपा का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनहीन रहा है। चाहे कोरोना संक्रमण से हजारों मौतों का मसला हो या जहरीली शराब पीने से हुई सैकड़ों मौतों का मामला। प्रदेश में भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश हत्या प्रदेश बन गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के आजमगढ़, बदायूं, अंबेडकरनगर, आगरा, चित्रकूट, एटा और प्रयागराज सहित अन्य कई जिलों में सैकड़ों लोग जहरीली शराब पीकर मर चुके हैं। सहारनपुर में तो 74 मौतें भी हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जहरीली शराब का धंधा बेरोकटोक चला है। खुद सरकारी ठेकों से जहरीली शराब बिकने की शिकायतें मिलती रही हैं लेकिन सरकार का कोई नियंत्रण नहीं।

श्री यादव ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। उसको सबसे ज्यादा उपेक्षित किया गया है। उसको अपनी फसल की न तो एमएसपी मिलती है और नहीं उसकी आय दुगनी करने का वादा पूरा हुआ है। गन्ना किसान वर्षों से अपने बकाया भुगतान के लिए परेशान है। किसान त्रस्त होकर आत्महत्या को मजबूर है। किसान आंदोलन के दौरान ही बड़ी तादात में किसानों की जाने गई हैं। इसके अलावा नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है।

महामारी के दौर में तमाम औद्योगिक संस्थान या तो बंद हो गए अथवा वहां बड़े पैमाने पर छंटनी हो गई। इस सरकार के शासनकाल में नौकरियां मिली नहीं। शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार की मांग पर उनको लाठियां मिलीं। बाहरी पूंजीनिवेश का भाजपा ने बड़ा होहल्ला मचाया लेकिन एक भी उद्योग नहीं लगा। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए कुछ नहीं हुआ। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ।

संबंधित समाचार