पीलीभीत: बच्चों को स्कूल ले जा रही बस अचानक खाई में घुसी और फिर…
पूरनपुर, अमृत विचार। बच्चों को ले जा रही बस बाइक से बचने के प्रयास में खाई में जा घुसी। इससे बस में बैठे बच्चों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। नगर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से एक बस रोजाना थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव महुआगुंदे से लेकर जुगराजपुर …
पूरनपुर, अमृत विचार। बच्चों को ले जा रही बस बाइक से बचने के प्रयास में खाई में जा घुसी। इससे बस में बैठे बच्चों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। नगर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से एक बस रोजाना थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव महुआगुंदे से लेकर जुगराजपुर तक स्कूली बच्चों को लेने जाती है।
शुक्रवार को स्कूल बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। इसी दौरान महुआगुंदे रोड पर सामने से आ रही बाइक से बचने के प्रयास में बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क के किनारे खाई में जा घुसी। इससे बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी लगते ही लोगों की भाीड़ मौके पर एकत्र हो गई और कड़ी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बड़ा हादसा होने से टल गया।
सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने चालक पर तेज गति से बस चालक का आरोप लगाते हुए खरी-खोटी सुनाई। हादसे के बाद सभी स्कूली बच्चों में दहशत दिखाई दी। थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली थी। गनीमत रही कि हादसा टल गया। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
