मेरठ: पार्षद जुबेर अंसारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। शनिवार को दिनदहाड़े नगर निगम के पार्षद और एआईएमआईएम नेता जुबेर अंसारी की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वार्ड 80 के पार्षद जुबेर अपने एक साथी सदाकत खान के साथ करीब साढ़े दस बजे हापुड़ रोड स्थित संतोष अस्पताल के पास अपने मकान से …

मेरठ। शनिवार को दिनदहाड़े नगर निगम के पार्षद और एआईएमआईएम नेता जुबेर अंसारी की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वार्ड 80 के पार्षद जुबेर अपने एक साथी सदाकत खान के साथ करीब साढ़े दस बजे हापुड़ रोड स्थित संतोष अस्पताल के पास अपने मकान से निकले थे। बताया गया है कि अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठने से पहले ही पल्सर मोटर साइकिल पर सवार कुछ अज्ञात हमलावर आए और उनपर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। जिससे लहुलुहान होकर वह गिर पड़े।

मौके पर जमा लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावरों की तलाश में काम्बिंग और सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने बताया कि मृतक जुबेर के पास से देहरादून में स्थित प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हत्या संभवत: प्रॉपर्टी विवाद में की गई है। उन्होंने बताया कि हत्यारों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द पकड़ लिया जायेगा।

संबंधित समाचार