मुजफ्फरनगर: पति ने दिया तीन तलाक, सोशल मीडिया पर डाली अश्लील वीडियो, पत्नी ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर।  एक व्यक्ति ने अपनी 25 साल की पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके तीन महिने बाद उसने पत्नी की अश्लील वीडियो वायरल कर दी। महिला ने इसके बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली। आरोपी और महिला की 4 साल पहले शादी हुई थी। आरोपी से महिला का 1.5 साल का बेटा भी …

मुजफ्फरनगर।  एक व्यक्ति ने अपनी 25 साल की पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके तीन महिने बाद उसने पत्नी की अश्लील वीडियो वायरल कर दी। महिला ने इसके बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली। आरोपी और महिला की 4 साल पहले शादी हुई थी। आरोपी से महिला का 1.5 साल का बेटा भी है। 18 अगस्त को महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। शिकायत  के अनुसार, महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और बेटे को उसके पास से जबरन ले जाने का आरोप लगाया था।

थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि यह घटना भोपा पुलिस थाने के तहत किशनपुर गांव में शनिवार को हुई है। आपको बता दें, तीन तलाक के बाद महिला अपने पिता के घर किशनपुर गांव चली गई थी। दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब महिला अपने पिता के घर में थी तभी कथित रूप से आरोपी ने महिला का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद महिला ने जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार