ललितपुर: युवक ने थाने में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानें क्यों?
ललितपुर। एक युवक ने पुलिस स्टेशन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पाली अंतर्गत ग्राम पटऊआ निवासी 36 साल के तेजराम पुत्र फूल सिंह शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा था। उसे शनिवार शाम पुलिस पकड़ कर थाने ले गई थी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। भारी पुलिस फोर्स …
ललितपुर। एक युवक ने पुलिस स्टेशन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पाली अंतर्गत ग्राम पटऊआ निवासी 36 साल के तेजराम पुत्र फूल सिंह शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा था। उसे शनिवार शाम पुलिस पकड़ कर थाने ले गई थी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। भारी पुलिस फोर्स थाने के बाहर तैनात की गई है। सूचना मिलने पर डीएम, एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए है।
पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने कहा कि जांच की जा रही है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मृतक के भाई का कहना है कि पुलिसकर्मी युवक को छोड़ने के एवज में पैसों की मांग कर रहे थे। उसका कहना है कि उसके भाई को थाने में टॉर्चर भी किया गया था।
आपको बता दें थाना दिवस के दौरान ही युवक ने फांसी लगाकर खुगकुशी की थी। लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कई लोग कह रहे कि पुलिस उत्पीड़न के चलते युवक ने फांसी लगा ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक के परिवारवालों को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
